संदेश

पत्तियां

चित्र
            पेड़ पौधों का सबसे महत्वपूर्ण अंग पत्तियां फिर भी सबसे उपेक्षित हैं पत्तियां बिन पत्तियों के पेड़ का अस्तित्व वीरान उजार खंडहर की तरह हरियाली का ताज पेड़ो को मिलता है तुम्हीं से बाग बगीेचों की सुंदरता भी है तेरे कारण छोटी कोमल फिर भी बड़े काम की हैं ये पत्तियों तेरे ही आश्रय में ठंडी छाया प्राप्त हम करते जीवनदायिनी प्राण वायु का तुम हो स्रोत पेड़ पौधे के पोषण की तुम पर ही जिम्मेदारी कई प्रकार की औषधियों के लिए तुम पर हैं मानव आश्रित सभ्यता के आरंभ से मानव के लिए उपयोगी कई काव्य ग्रंथों की रचना भोजपत्र पर की गई धार्मिक कर्मकांड तेरे बिना अधूरे शिव शंभू भी तभी प्रसन्न होते जब अर्पित होता बेलपत्र शालिग्राम की पूजा भी तुलसी दल से होती पूरी कितना बखान करूं इन पत्तियों की छोटी होकर भी बहुत उपयोगी होती है पत्तियां..!                               - © सचिन कुमार  #पत्तियां #environment  picture credit : self     ...

प्रभु राम का बनवास

चित्र
        प्रभु राम का राज्याभिषेक होना था, सज धज कर थी तैयार अयोध्या , इस शुभ घड़ी की बेला में , चहुँ ओर था उल्लास उमंग, जन-जन में थी बड़ी कौतूहल कब सूर्यवंश शिरोमणि सिंहासनारूढ़ होगें किसे पता था ?नियति को था कुछ और मंजूर अपने पुत्र मोह में मोहित कुटिल केकैयी ने राजा दशरथ से मांगा लिया एेसा वरदान जो थी कल्पना से परे एक कुठाराघात भरत का हो राज्याभिषेक राम को चौदह वर्ष का हो वनवास यह सुन संपूर्ण अयोध्या थी शोकाकुल पिता की आज्ञा पाकर भी प्रभु राम क्षण मात्र के लिए बिचलित न हुए पिता के बचन निभाने को राजतिलक को ठुकरा कर चल पड़े वन की ओर प्रभु  पग पग था  कठोर संघर्ष नहीं देखा ऐसा कोई आज्ञाकारी पुत्र तभी तो तुम कहलाते मर्यादा पुरुषोत्तम जीवन का आदर्श तुम्ही हो मेरे प्रभु राम !!!                      - ©Sachin Kumar Picture credit : Pinterest   #राम      

जिंदगी

चित्र
जिंदगी में मिला हर कदम पर ठोकर राह में पड़े पत्थरों की तरह चला मैं दुनिया करने को रौशन जलना पड़ा मुझे दीपक की तरह काटें में रह कर मुस्कुराता रहा मैं  बागों में खिले फूलों की तरह झूठों की बस्ती में सच्चाई पर अडिग रहा मैं तूफानों के बीच खड़े पहाड़ों की तरह बिखरी हुई मेरी इस जिंदगी को कोई तो उठाले मुझे मोतीयों की तरह !                       -©Sachin Kumar  picture credit : self

पुरानी किताब...

चित्र
याद आई उन पुरानी किताबों की जो पड़ी थी घर के एक कोने में धूल में लिपटी हो चली मटमैली सी झार पोछ कर इन किताबों को सोचने लगा मैं लगा वक्त की कोई कमी नहीं क्यों ना आज पढ़ लू इन्हें वक्त बीता पर ... वही ताजगी लिए थी ये किताबें शब्दों में वही ओज वही स्पंदन जो बात करती हो मुझसे एक पुराने दोस्त की तरह और बताती है अपने में समेटे उस समय के इतिहास को किताबें कितनी भी पुरानी क्यों ना हो इससे बेहतर कोई सच्चा दोस्त नहीं जब भी फुर्सत मिले गुफ्तगू कर लीजिए !                                                       - सचिन कुमार ✒ #sachink951  picture credit  : self

मैं पत्थर हूँ...

चित्र
                         मैं पत्थर हूँ ... लाखों बरसों की तपिश के बाद जिस्म हुआ फौलादी मेरा चुपचाप सहता रहा हूँ धूल और अंगारों को तूफानों से भी टकरा कर अटल रहा,डिगा न अपने पथ से कभी मानव सभ्यता का आरंभ मेरे बिना अधूरा है कालचक्र के अंकित इतिहास को ढो़ता रहा अमिट करके मेरे सीने पर  उकेर कर सभ्यताओं के महल खड़े कर उल्लासित हो रहा मानव तू क्या मेरे बिना ? प्रगति पथ का तेरा पहिया चल सकता अपनी प्रगति के हर नीव में मेरी ही आहुति डाली तूने पत्थर हूँ  मैं कठोर हूं पर विवश हूं मानव... तेरे ही हाथों लिखा जाता भाग्य मेरा तू चाहे तो कलाकृति बन देव बन मैं पूजा जाऊं या तेरा हथियार बन मैं कलंक का भागीदार बनु मैं तेरी मर्जी का कठपुतली मैं पत्थर हूं पर अबोध हूँ !!!                           -© Sachin Kumar #पत्थर #मानव #sachink951         

राम

चित्र
तृप्त मन की बिरह तुम ही हो,  प्रभु राम जब से बसे ह्रदय में  !                    - sachin Kumar picture credit :Pinterest

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ कामनायें!

वो मोर मुकुट, वो है नंद लाला;  वो मुरली मनोहर, बृज का ग्वाला;   वो माखन चोर, वो बंसी वाला;  खुशियां मनायें उसके जन्म की; जो है इस जग का रखवाला।  कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ कामनायें!